[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू तहसील के गांवों में भूमि के रिकॉर्ड एवं भू-नक्शा के ऑनलाइन को लेकर पर्चा वितरण शिविर मंगलवार से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू तहसील के गांवों में भूमि के रिकॉर्ड एवं भू-नक्शा के ऑनलाइन को लेकर पर्चा वितरण शिविर मंगलवार से

चूरू तहसील के गांवों में भूमि के रिकॉर्ड एवं भू-नक्शा के ऑनलाइन को लेकर पर्चा वितरण शिविर मंगलवार से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले की चूरू तहसील के गांवों में भू-प्रबंध विभाग द्वारा भूमि के रिकॉर्ड एवं भू-नक्शा के ऑनलाइन को लेकर पर्चा वितरण शिविर मंगलवार, 03 जून से आयोजित किए जाएंगे। तहसीलदार अशोक गोरा ने बताया कि यह डिजीटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स आधुनिकीकरण कार्यक्रम की केन्द्र सरकार की फलैगशिप योजना है। उन्होंने बताया कि 03 व 04 जून को बास घंटेल गांव में राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, ढाणी मुनीमजी में देवनारायण मंदिर, 05 जून को आसलखेड़ी के अटल सेवा केन्द्र, 06 व 09 जून को गाजसर के राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, 10 जून को घंटेल के ग्राम पंचायत भवन, 11 जून को झारिया के आईटी सेंटर, 12 व 13 जून को खींवासर के अटल सेवा केन्द्र व कोटवाद नाथोतान के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पर्चा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर के माध्यम से किसान पर्चा प्राप्त कर भूमि रिकॉर्ड को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। सोमासी व रिड़खला गांव के शिविर पूर्व में लगाए जा चुके हैं। इसके लिए पर्चे तहसील से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad