[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा “स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम” का आयोजन 14 जून को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा “स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम” का आयोजन 14 जून को

डी.सी. सिंघानिया मेमोरियल मेडल हेतु आवेदन 10 जून तक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयूब खान 

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय आगामी 14 जून 2025 को 12वीं कक्षा के टॉपर्स के लिए एक विशेष सम्मान समारोह “स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम” का आयोजन करने जा रहा है। इस अवसर पर छात्रों को “डी.सी. सिंघानिया मेमोरियल मेडल” से सम्मानित किया जाएगा। सिंघानिया विश्वविद्यालय की पीआरओ डॉ. मोनिका ने बताया कि यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के संस्थापक डीसी सिंघानिया की स्मृति में वर्ष 2024 से प्रारम्भ किया था। यह सम्मान झुंझुनूं और महेन्द्रगढ़ जिलों के उन छात्रों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2025 में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है।  चयनित स्टूडेंटो को डीसी सिंघानिया मेमोरियल मेडल, प्रशस्ति-पत्र व 11 हजार रुपए नकदी दिए जाएगें। पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जून 2025 निर्धारित की गई है। पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है।

छात्र स्वयं अथवा उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.singhaniauniversity.co.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8764569939 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles