एईएन की नियुक्ति पर जांच:सीईओ ने जाति प्रमाण पत्र पर 3 दिन में मांगा जवाब
एईएन की नियुक्ति पर जांच:सीईओ ने जाति प्रमाण पत्र पर 3 दिन में मांगा जवाब
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पंचायत समिति के सहायक अभियंता राजेश कुमार की नियुक्ति को लेकर जांच की जा रही है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा ने उनसे जाति प्रमाण पत्र के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। मामला तब सामने आया जब उदयपुरवाटी की सलमा ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) को शिकायत भेजी। शिकायत में बताया गया कि राजेश कुमार हरियाणा के निवासी हैं। उन्होंने हरियाणा का जाति प्रमाण पत्र राजस्थान में प्रयोग कर अनुसूचित जाति कोटे से नौकरी प्राप्त की है। जिला परिषद के सीईओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजेश कुमार को नोटिस जारी किया है। उन्हें 3 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। राजेश कुमार वर्तमान में पंचायत समिति में कार्यवाहक विकास अधिकारी और सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043018


