किसानों का धरना 516वें दिन भी जारी:लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की दी चेतावनी, शेखावाटी में नहर की मांग
किसानों का धरना 516वें दिन भी जारी:लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की दी चेतावनी, शेखावाटी में नहर की मांग
चिड़ावा : चिड़ावा – सिंघाना सड़क मार्ग पर स्थित लाल चौक पर किसानों का धरना 516वें दिन भी जारी रहा। आज नहर आंदोलन के प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में धरने पर पूर्व पंच अमिलाल चाहर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। 70 सालों से शेखावाटी में नहर की मांग लंबित है। इस दौरान कई आदेश जारी हुए और डीपीआर भी बनी, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। आंदोलनकारियों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार को रोज समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दी जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। धरने पर तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चाहर, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल, सचिव ताराचंद तानाण और नहर जन जाग्रति यात्रा संयोजक रणधीर ओला समेत कई किसान मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक नहर नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043192


