[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:3 आरोपी पहले हो चुके अरेस्ट, सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:3 आरोपी पहले हो चुके अरेस्ट, सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई

हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:3 आरोपी पहले हो चुके अरेस्ट, सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। किशन सिंह उर्फ किशन (24) रिछपाल सिंह राजपूत का बेटा है। वह चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के धोधलिया का रहने वाला है। मामला 5 फरवरी 2025 का है। सरदारशहर के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले गोविंद चौधरी ने इलाज के दौरान पुलिस को बताया था कि घोघलिया निवासी सादुल सिंह और उसके साथियों ने उन पर हमला किया था। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 333, 3(5), 110 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि जांच के दौरान किशन सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से उसकी लोकेशन का पता लगाया, फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मोहित नाई, सादुल सिंह और सोनू नायक शामिल हैं। सभी को जेल भेजा जा चुका है। इस पूरी कार्रवाई में हैडकांस्टेबल विजेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles