नौतपा काल में बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
नौतपा काल में बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : बेजुबानों के लिए परिंडा अभियान के तहत शनिवार को सेठ जोहरीमल जुगल किशोर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माखर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। प्रधानाचार्य गोवर्धन लाल ने बताया कि इस वक्त नौतपा काल चल रहा है जिससे बेजुबान पक्षी पानी के लिए भटक रहे हैं ऐसे में विद्यालय के समस्त पेड़ों पर परिंडे बांधे गए ताकि पक्षी प्यासे ना रहे। महेंद्र मीणा के निर्देशन में लगाए गए परिंडों में मीणा ने सभी को पानी डालने की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर समाजसेवी दीपक गुप्ता, नरेंद्र मीणा, महेंद्र, मनोज शर्मा, निसार खान, नरेश मीणा, राकेश कुमार, रामनिवास महला, राजेंद्र लाम्बा, संजीव सैनी, अनिल, राजेश, विनय, श्यामसुंदर मीणा, रामावतार मीणा, किशोर जांगिड़, इकबाल खान व मोहित जांगिड़ सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044607

