दीवार से टकराकर चकनाचूर हुई कार:हवा में उछली और खेत में गिरी, तीन लोग घायल
दीवार से टकराकर चकनाचूर हुई कार:हवा में उछली और खेत में गिरी, तीन लोग घायल
चूरू : चूरू हाईवे से पिलानी की ओर जाने वाले बाईपास पर 31 मई शनिवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। सादुलपुर से पिलानी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खेत की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर खेत के अंदर जा गिरी।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए । कार को देखकर ऐसा लग रहा था इनमे सवार लोग सायद ही सुरक्षित बचे होंगे । हालांकि, कार में सवार तीनों लोगों को केवल मामूली चोटें आईं। जिसे देखकर कहावत चरितार्थ हो रही हैं कि जाको राखे साइया मार सके न कोई ,,घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों का इलाज जारी है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041875


