[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय सेना के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

भारतीय सेना के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

भारतीय सेना के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में भाजपा पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम भारतीय सेना के सम्मान में ताल मैदान के गणगौर घाट से तिरंगा यात्रा बैंडबाजों, हजेधजे ऊंट घोडों के साथ रवाना हुई। जो मुणती कुई, आथुना बाजार, घंटाचर होते हुए गांधी चौक पहुंची। यात्रा में एनसीसी और स्काउट गाईड सहित सेंकडों युवा हाथों में तिरंगा लहराते और सेना के जवानों के जयकारे लगा रहे थे वहीं पूरे बाजार में लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि मधुसुदन राजपुरोहित, पूर्व प्रधान भैरूसिंह राजपुरोहित, मनिष रिणवा, जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, भाजपा जिला मंत्री श्याम पारीक, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी पार्षद रामावतार जांगिड़, नगर अध्यक्ष मुकेश भामा,पार्षद दीपक बैद, किशन मोयल, प्रशांत स्वामी, निरंजन धानका,जाकिर खोखर, अजीज गौरी, भाजयुमो महामंत्री गुरु धानका, मुकेश जोशी, प्रदीप दीक्षित, विकास पारीक, राजेश माटोलिया, मुकेश प्रजापत, सुखराम बाना, महावीर प्रसाद नेहरा, सुमेरमल धानका, विकास टाक, सहित सैंकडों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल थे।

Related Articles