चिड़ावा में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत,कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
चिड़ावा में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत,कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड पर स्थित अडूका सरकारी आईटीआई के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी, जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चिड़ावा की तरफ से सिंघाना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक हरियाणा के थे और किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ तीन-चार अन्य गाड़ियां भी थीं। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार चालक युवक घटनास्थल से फरार हो गए। घायल युवक को किसी निजी अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन को सुचारु करवाया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042444


