किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को याद किया:पिलानी में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को याद किया:पिलानी में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
पिलानी : पिलानी के जीआर गार्डन में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि को किसान दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में उनके जीवन और किसानों के प्रति योगदान को याद किया गया। महासंघ के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति में किसानों की आवाज थे। उनकी नीतियां आज भी किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्य वक्ता अत्तर सिंह काजला ने चौधरी चरण सिंह को सादगी और ईमानदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने युवाओं से चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में दिनेश पूनिया, प्रदीप श्योराण, कर्मवीर सिहाग, दयानंद सांगवान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। महासंघ ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे नई पीढ़ी को चौधरी चरण सिंह के आदर्शों से जोड़ा जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2124084


