[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी सदर पुलिस थाना का बड़ा अभियान, 11 अपराधी गिरफ्तार,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी सदर पुलिस थाना का बड़ा अभियान, 11 अपराधी गिरफ्तार,

खाटूश्यामजी सदर पुलिस थाना का बड़ा अभियान, 11 अपराधी गिरफ्तार,

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी में पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशन में खाटूश्यामजी सदर पुलिस थाना द्वारा चलाए गए विशेष अपराध विरोधी अभियान के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई।थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से इन अपराधियों को दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मदनलाल, गोविंद राम, रामनारायण, हंसराज, बाबूलाल, सुगनचंद, भंवरलाल, सुरेश कुमार, नंदराम, नारायण सिंह एवं सीताराम नेटवाल शामिल हैं। इनमें नारायण सिंह और सीताराम नेटवाल पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज हैं। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएसएस की धारा 170 तथा धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

इस अभियान में एएसआई श्यामलाल, हैड कांस्टेबल मदनलाल व राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, रोहिताश्व कुमार, देवी लाल, नारायण सिंह और अंशुमान ने विशेष भूमिका निभाई।थानाधिकारी यादव ने बताया कि यह अभियान अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77