चिड़ावा में अपहरण कर युवक को खेत में फेंका:हुक्का की दुकान से उठाकर दो गांवों में ले जाकर पीटा, बेहोश होने पर छोड़कर भागे
चिड़ावा में अपहरण कर युवक को खेत में फेंका:हुक्का की दुकान से उठाकर दो गांवों में ले जाकर पीटा, बेहोश होने पर छोड़कर भागे
चिड़ावा : चिड़ावा में एक युवक के साथ अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। सूरजगढ़ रोड स्थित हुक्का की दुकान से देव यादव का अपहरण किया गया। पुलिस ने उसे चित्तौसा गांव के एक खेत से बरामद किया। पीड़ित देव यादव ने बताया कि चिमा का बास के सेठी उर्फ अनिल और उसका चाचा तीन-चार अन्य लोगों के साथ दुकान पर आए। वे उसे जबरन गाड़ी में ले गए। आरोपियों ने गाड़ी में ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। पहले उसे गोठ गांव ले जाया गया। वहां भी उसके साथ मारपीट की गई।
इसके बाद आरोपी उसे चित्तौसा गांव ले गए। वहां एक खेत में उसे उल्टा लिटाकर डंडों से पीटा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया। वे चाहते थे कि वह उनकी मनचाही बात बोले। मना करने पर उसे और पीटा गया। पिटाई से वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। घायल देव को पहले चिड़ावा उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043773


