लाठीचार्ज के विरोध में एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : झुंझुनूं जिले में मृतक सुभाष मेघवाल बिरमी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर, झुंझुनूं में किए जा रहे आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में बुधवार को नवलगढ़ में उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) को जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के मूल अधिकारों का हनन है। प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया गया बल्कि मृतक सुभाष मेघवाल की तस्वीर पर भी लाठियां चलाई गईं, जो कि अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।
ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और सुभाष मेघवाल के परिवार को न्याय एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिसमें किसान नेता कैलाश यादव, बिरोल सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र कड़वाल, विजय मलोवा, लोकेश मीणा, महेंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043218


