[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध:लोग बोले-रेडिएशन फैलने का डर, तेज आंधी में नुकसान की भी आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध:लोग बोले-रेडिएशन फैलने का डर, तेज आंधी में नुकसान की भी आशंका

सीकर में मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध:लोग बोले-रेडिएशन फैलने का डर, तेज आंधी में नुकसान की भी आशंका

सीकर : सीकर में वार्ड नंबर 17 में स्थित मोहल्ला हुसैनगंज और रोशनगंज के बीच आबादी क्षेत्र में दूसरा मोबाइल टॉवर लगाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि टॉवर लगाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

पूर्व पार्षद खुर्शीद और स्थानीय निवासियों ने बताया कि वाहिद निर्बाण के घर पर नया मोबाइल टॉवर लगाया जा रहा है। इस स्थान से मात्र 50 से 100 फीट की दूरी पर पहले से ही एक बड़ा मोबाइल टॉवर मौजूद है। लोगों का कहना है कि इतनी कम दूरी पर दो टॉवर होने से क्षेत्र में रेडिएशन का खतरा बढ़ जाएगा।

विरोध का एक प्रमुख कारण यह भी है कि प्रस्तावित टॉवर घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगाया जा रहा है, जहां एक स्कूल भी संचालित है। स्थानीय लोगों ने आगामी बारिश के मौसम में तेज हवाओं के कारण टॉवर के गिरने की आशंका भी जताई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आबादी क्षेत्र में दूसरे टॉवर की अनुमति नहीं दी जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad