[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवीन भारत के निर्माण में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका – चौहान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवीन भारत के निर्माण में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका – चौहान

नवीन भारत के निर्माण में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका - चौहान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय आथूना मोहल्ला वार्ड नंबर 6 पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम रखा । इस दौरान चौहान ने विचार व्यक्त करते हुवे कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर नवीन भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को विकास के उस पथ पर अग्रसर किया जिससे भारत की विश्व में अलग पहचान बनी है| उन्होंने आजीवन लोकतांत्रिक सिद्धांतों का प्रचार किया एवं समूचे विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया। “हम जो आज सोचते हैं और जो कार्रवाई करते हैं, उससे कल का हिंदुस्तान बनता है।” कार्यक्रम में आरिफ़ पीथीसर,बजरंग बजाड़, शाहरुख खान, ज़ाकिर मुश्ताक, मनफूल अली, नासिर अली, रमेश कुमार,दिलीप सिंधी, विश्वनाथ, सैय्यद सोलंकी, मुश्ताक पीथीसर, अली हसन गौरी आदि ने ‌ श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles