पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया को नई जिम्मेदारी:राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में बने सदस्य, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया को नई जिम्मेदारी:राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में बने सदस्य, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
चिड़ावा : राजस्थान सरकार ने राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। चिड़ावा की मावंडिया की ढाणी निवासी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया को आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने आदेश जारी किया। आयोग के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदनलाल को नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्यों में मोहन मोरवाल, प्रो. राजीव सक्सेना और एडवोकेट श्रीगोपाल कृष्णा शामिल हैं।
झुंझुनूं जिले में यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की पहली राजनैतिक नियुक्ति है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मावंडिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत का आभार व्यक्त किया है। मावंडिया ने कहा कि आयोग ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए नई योजनाएं बनाएगा। साथ ही मौजूदा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043938


