[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आबकारी विभाग के 2 कर्मचारियों ने नाबालिग से किया कुकर्म:दर्द से तड़पते हुए बोला- 3 दिन से शोषण कर रहे, भीड़ ने 1 आरोपी को पीटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अनूपगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीगंगानगर

आबकारी विभाग के 2 कर्मचारियों ने नाबालिग से किया कुकर्म:दर्द से तड़पते हुए बोला- 3 दिन से शोषण कर रहे, भीड़ ने 1 आरोपी को पीटा

आबकारी विभाग के 2 कर्मचारियों ने नाबालिग से किया कुकर्म:दर्द से तड़पते हुए बोला- 3 दिन से शोषण कर रहे, भीड़ ने 1 आरोपी को पीटा

अनूपगढ़-श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर आबकारी विभाग के 2 कर्मचारियों के नाबालिग से कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्चे ने घटना की जानकारी परिवार को दी। गुस्साए परिवार और पड़ोसियों ने एक्साइज ऑफिस में हंगामा कर दिया। भीड़ ने एक आरोपी को पीट दिया। जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार रात 8 बजे अनूपगढ़ के आबकारी निरोधक दल के ऑफिस की है। बताया जा रहा है कि आरोपी तीन दिन से बच्चे का शोषण कर रहे थे।

क्रिकेट खेलने जाता था, ऑफिस में बुलाकर किया कुकर्म

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि पीड़ित नाबालिग अपने दोस्तों के साथ प्राचीन गढ़ क्षेत्र में क्रिकेट खेलने जाता था, जहां आबकारी निरीक्षक दल का भी ऑफिस है। इसी दौरान आबकारी निरोधक दल के सिपाही प्रताप सिंह और प्राइवेट ऑपरेटर देवीलाल बीते 3 दिनों से उसके साथ मारपीट कर कुकर्म कर रहे थे। सोमवार रात को भी दोनों आरोपियों ने नाबालिग से मारपीट कर बारी-बारी से कुकर्म किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश कर मामला शांत करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश कर मामला शांत करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोता हुआ पहुंचा था घर

परिजनों ने बताया कि बच्चे को आरोपी डराया-धमका रहे थे, इसी कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। दर्द से तड़पता हुआ पीड़ित सोमवार रात करीब 8 बजे रोता हुआ घर पहुंचा। बार-बार पूछने पर भी वह कुछ बताने को तैयार नहीं था, लेकिन हिम्मत कर उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन, पड़ोसी और अन्य स्थानीय लोग आबकारी कार्यालय पहुंच गए। भीड़ को आता देख एक कार्मिक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को भीड़ से बचाया

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ​​​​​​​ इससे पहले मारपीट की सूचना पर रात 11 बजे पुलिस एक्साइज ऑफिस पहुंची थी। भीड़ से घिरे आरोपी को पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। रात को ही परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं,बीकानेर आबकारी जोन के एडिशनल कमिश्नर रियाजुद्दीन उस्मानी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77