[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिलानी में कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान तेज

हजारों हस्ताक्षरों के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : शिक्षा नगरी पिलानी में कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को निहाली चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर इस मांग को मजबूती से उठाया और सरकार से पिलानी को भी परियोजना में शामिल करने की मांग की।अभियान का नेतृत्व कर रहे शंकर दहिया ने कहा कि पिलानी क्षेत्र लंबे समय से नहर के पानी की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन उदयपुरवाटी और सूरजगढ़ क्षेत्र को ही जोड़े जाने की खबर से यहां के लोगों को गहरा धक्का लगा है। उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने इस मामले में त्वरित कदम नहीं उठाया, तो क्षेत्रवासियों का रोष आंदोलन का रूप ले सकता है।

अभियान के दौरान विष्णु वर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, राजेंद्र सिहाग समेत कई गणमान्य जनों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिलानी को नहर परियोजना से वंचित रखना घोर अन्याय है। वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब एकजुट होकर आवाज उठानी होगी, ताकि पिलानी क्षेत्र को भी पानी पहुंचे।हस्ताक्षर अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं ने भी इस मुहिम में भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin