महिलाओं को मिला प्रशिक्षण:आत्मनिर्भर बनाने और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, भ्रांतियां दूर करने का किया प्रयास
महिलाओं को मिला प्रशिक्षण:आत्मनिर्भर बनाने और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, भ्रांतियां दूर करने का किया प्रयास

रींगस : रींगस के बालेश्वर मोहल्ले में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिए गए। प्योर इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों पर समूह चर्चा की गई। चित्रकला जैसी गतिविधियों के माध्यम से माहवारी से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने का प्रयास किया गया।
अंकित सुखवाल ने बताया कि सीकर जिले में 170 महिलाएं अपना व्यवसाय चला रही हैं। ट्रस्ट कंपनियों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलवाता है। नित्या चौधरी के अनुसार, यह आर्थिक सहायता वापस नहीं करनी होती, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। गीता बाजिया, निशांत दूबे और सुनील सैनी ने महिलाओं को व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में लाखनी, चारणवास, लांपुआ, लामिया, कोटड़ी धायलान, दादिया रामपुरा, आभावास, तापीपल्या सहित कई ग्राम पंचायतों की महिलाओं ने हिस्सा लिया।