[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीला जोहड़ा आश्रम पर विशाल धर्म सभा का आयोजन 25 को, धर्म सभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पीला जोहड़ा आश्रम पर विशाल धर्म सभा का आयोजन 25 को, धर्म सभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से

12 जून से 20 जून तक आयोजित होगा 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

नीमकाथाना : कस्बे के पास नापावाली के नजदीक संतों की तपोस्थली पीला जोहड़ा आश्रम परिसर में 12 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारी इन दिनों जोर शोर से चल रही है। मोहन दास महाराज से मिली जानकारी के अनुसार यज्ञ को सफल बनाने के लिए गांव-गांव व ढाणी ढाणी में लोगों को पीले चावल देकर न्योता दिया जा रहा है एवं पोस्टर का विमोचन किया जा रहा है। 25 मई को पीला जोहड़ा आश्रम पर एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने बताया कि यज्ञ समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा इन दोनों प्रचार-प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है। भावरिया के अनुसार यज्ञ में बैठने वाले जोड़ों की भी होड़ लगी हुई है। 12 जून को एक विशाल कलश यात्रा के साथ यज्ञ का आगाज होगा जिसमें सैकड़ो महिलाएं भाग लेंगी। 20 जून को पूर्णाहुति होगी एवं भंडारे का आयोजन होगा जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भंवरिया ने बताया कि 108 कुंडय श्रीराम महायज्ञ का महत्व बहुत ज्यादा है यह एक ऐसा धार्मिक आयोजन है जो भगवान राम के प्रति भक्ति और श्रद्धा को दर्शाता है। इस महायज्ञ में 108 कुंड होते हैं जिसमे हवन किया जाता है और राम नाम का जाप किया जाता है। आपको बता दे कि यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया पिछले 50 सालों से कई यज्ञों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भावरिया को कई यज्ञ करवाने का अनुभव भी हो चुका है इतना ही नहीं साधु संतों का आशीर्वाद भी भावरिया पर हमेशा बना रहता है।

Related Articles