[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विज्ञान और दूरसंचार क्रांति के जनक थे- रफीक मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विज्ञान और दूरसंचार क्रांति के जनक थे- रफीक मंडेलिया

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विज्ञान और दूरसंचार क्रांति के जनक थे- रफीक मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : जिला मुख्यालय पर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडलिया हाउस चुरू में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी विज्ञान और दूरसंचार क्रांति के जनक थे। वहीं राजीव गांधी की समाज कल्याण, सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने, विज्ञान एवं तकनीक, महिलाओं और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

इस दौरान चुरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, नारायण बालाण, सोहनलाल मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, श्रवण बसेर, विमल शर्मा, विद्याधर मेघवाल, अजीज दिलावरखानी, आरिफ रिसालदार, राजेश खीचड़, संजय भाटी, खालिद कुरैशी, प्यारेलाल दानोदिया, शाहिद गौरी, राशिद गौरी, सलीम पिए, जयचन्द मेघवाल, सूर्य प्रकाश वर्मा,सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles