[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

इस्लामपुर में भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सैनिकों के शौर्य ओर पराक्रम से देश का प्रत्येक व्यक्ति गर्व का अनुभव कर रहा है। हर कोई इस शौर्य का सम्मान करना चाहता है। भारतीय सैनिकों के सम्मान में और देश के गौरव के लिए अपनी शहादत देने वाले मां भारती के सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार को चूणा चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ बाईक पर युवा अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए सैनिकों के सम्मान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा चूणा से शुरू हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस चूणा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में लोगो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं भारतीय सैनिकों के समर्थन में नारे लगाकर आतंकवाद पर भारत की विजय के उपलक्ष में प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर सौरभ योगी, शीशपाल सैनी, मुकेश दाधीच एवं दिनेश बरवड़ सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles