[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरटीयू ने बी.टेक.अन्तिम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम पाँच दिवस में घोषित कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरटीयू ने बी.टेक.अन्तिम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम पाँच दिवस में घोषित कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

आरटीयू ने बी.टेक.अन्तिम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम पाँच दिवस में घोषित कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

कोटा : राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा (आरटीयू) के इतिहास में सबसे कम समय केवल पाँच दिवस में बी.टेक.अन्तिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आरटीयू ने सम्भवतः राजस्थान राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय में सबसे कम समय में अन्तिम सेमेस्टर का परीक्षापरिणाम घोषित करने का नया रिकार्ड बनाया है। कुलपति प्रो० एस० के० सिंह ने इस उपलब्धि के लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो० विवेक पाण्डेय एवं परीक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों एवंकर्मचारियों तथा एजेन्सी की सराहना की एवं उन्हें बधाई दी है। साथ ही बताया कि बी.टेक. अन्तिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अल्प समय एवं मई माह में ही जारी होने से छात्रों को उच्च अध्ययन एवं जॉब्स प्राप्ति के अधिक अवसर उपलब्ध होगें। परीक्षा नियंत्रक प्रो० विवेक पाण्डेय ने बताया कि बी.टेक. अन्तिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 मई 2025 को समाप्त हुई उसके पश्चात सभी परीक्षा केन्द्रों से उत्तरपुस्तिकाओं का संकलन, उनका सत्यापन करना, कोडिंग कर उन्हें मूल्यांकन हेतु तैयार करना, मूल्यांकन करवाना, सत्रांक, आन्तरिक मूल्यांकन, प्रेक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के ऑनलाईन मार्क्स लेना, रिजल्ट प्रोसेसिंग, रिजल्ट टेस्टिंग, रिजल्ट डिक्लेरेशन कमेटी द्वारा रिजल्ट की जांच करना इत्यादि प्रक्रियाएं एवं गतिविधियों को बहुत अल्प समय में सम्पादित करते हुए केवल पाँच दिवस में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। कुलपति प्रो० एस० के० सिंह ने बताया कि परीक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा एजेन्सी के अथक प्रयासों से यह कीर्तिमान स्थापित किया जा सका। उन्होने बताया कि बी.टेक. अन्तिम सेमेस्टर परीक्षा 2025 में मुख्य परीक्षा का परिणाम 96.13 प्रतिशत रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 52 महाविद्यालयों के 6510 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22