[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी की समस्या, जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंचे लोग:प्रदर्शन कर समाधान की मांग की, अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी की समस्या, जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंचे लोग:प्रदर्शन कर समाधान की मांग की, अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया

पानी की समस्या, जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंचे लोग:प्रदर्शन कर समाधान की मांग की, अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर 25, 29 और 30 के निवासियों को पीने के पानी के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन वार्डों की महिलाओं और पुरुषों ने जलदाय कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई दिनों से नल सूखे पड़े हैं। पानी आने पर भी दबाव कम होने से घरों तक नहीं पहुंच पाता है। लोगों को सुबह-शाम पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। टैंकर से पानी खरीदना सभी के लिए संभव नहीं है।

दूषित पानी की भी आपूर्ति

शहर के कुछ वार्डों में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या भी है। स्थानीय निवासी समाधान के लिए जलदाय विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि जेईएन कार्यालय में नहीं मिलते। कर्मचारी सिर्फ आश्वासन देकर टाल देते हैं।

प्रदर्शन में वार्ड 29 से अंतरसिंह, सुशील सैनी और पुष्कर सैनी समेत कई लोग शामिल हुए। वार्ड 25 और 30 से सुनीता, धापा, बिमला और सुमन सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। जलदाय कर्मी महेंद्र ने कहा कि पेयजल समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में कई जगह समस्या होने से कर्मचारी व्यस्त हैं। सामान उपलब्ध होते ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

महिलाओं ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गर्मी बढ़ रही है, और पानी की जरूरत बढ़ती जा रही है। लेकिन विभाग सिर्फ आश्वासन देता है, कोई कार्रवाई नहीं करता।

Related Articles