[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी के अगले दिन भागी लुटेरी दुल्हन:जेवरात और कैश भी लेकर गई, दलाल भी फरार; युवक से लाखों रुपए ठगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी के अगले दिन भागी लुटेरी दुल्हन:जेवरात और कैश भी लेकर गई, दलाल भी फरार; युवक से लाखों रुपए ठगे

शादी के अगले दिन भागी लुटेरी दुल्हन:जेवरात और कैश भी लेकर गई, दलाल भी फरार; युवक से लाखों रुपए ठगे

सीकर : शादी करवाने के नाम पर युवक से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। शादी के एक दिन बाद रात को लुटेरी दुल्हन घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और कैश लेकर दलाल के साथ भाग गई। मामला सीकर के सदर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में संजू (38) भैरूपुरा (सीकर) ने बताया- उसके भाई महेंद्र की शादी नहीं हो रही थी। इस बारे में उसने अपने रिश्तेदार दयाराम को बताया। दयाराम ने झुंझुनूं के धोलाखेड़ा निवासी दलाल देवीलाल से संपर्क करवाया।

देवीलाल ने बिहार की लड़की से शादी करवाने का वादा किया और इसके लिए 2 लाख रुपए की मांग की। संजू ने 9 फरवरी 2025 को 90 हजार रुपए ऑनलाइन और 1 लाख रुपए कैश देवीलाल को दे दिए। जिसके बाद देवीलाल ने बिहार की रहने वाली आंचल नाम की लड़की को लाकर महेंद्र से शादी करवाने का वादा किया।

पैसे और गहने लौटाने से किया मना 21 फरवरी 2025 को महेंद्र और आंचल की शादी हुई। शादी के लिए संजू ने कपड़े और गहने भी खरीदे लेकिन शादी के अगले दिन आंचल रात के समय गहने और नकदी लेकर दलाल देवीलाल के साथ फरार हो गई। संजू ने जब देवीलाल से संपर्क किया तो उसने पैसे और गहने लौटाने का आश्वासन दिया।

15 मई 2025 को उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद संजू ने 17 मई को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने संजू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad