[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में झुझार सिंह सर्किल का लोकार्पण:विधायक बोले-सर्व समाज के लोकदेवता; कई साल से थी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में झुझार सिंह सर्किल का लोकार्पण:विधायक बोले-सर्व समाज के लोकदेवता; कई साल से थी मांग

झुंझुनूं में झुझार सिंह सर्किल का लोकार्पण:विधायक बोले-सर्व समाज के लोकदेवता; कई साल से थी मांग

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में कलेक्ट्रेट के पास स्थित सर्किल का नाम बदल दिया गया है। अब यह झुझार सिंह सर्किल कहलाएगा। सोमवार को इसका लोकार्पण किया गया। समारोह में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू मुख्य अतिथि रहे।

विधायक राजेंद्र भाम्बू ने कहा- वीर झुझार सिंह की स्मृति को हमेशा बनाए रखने के उद्देश्य से इस सर्किल को उनका नाम दिया गया है। यह इतिहास को सम्मान देने का काम नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाला काम भी है।

झुंझार सिंह: एक सर्वमान्य लोक देवता

वीर झुझार सिंह संस्थान के प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया- झुझार सिंह पूरे समाज के पूजनीय नायक और लोकदेवता हैं। वीर झुझार सिंह का जन्म छठी शताब्दी में हुआ था। उन्होंने अपने अद्भुत पराक्रम और न्यायप्रिय स्वभाव से आम लोगों के दिलों में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी।

आज का दिन पूरे झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि वर्षों से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी हो गई। इस सर्किल को वीर झुंझार सिंह का नाम समर्पित कर इतिहास और लोक आस्था दोनों को एक नया सम्मान और पहचान मिली है।

विधायक बोले, सर्व समाज के लोक देवता हैं झुझार सिंह, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
विधायक बोले, सर्व समाज के लोक देवता हैं झुझार सिंह, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

1996 में हुई थी वीर झुझार सिंह संस्थान की स्थापना

संस्थान के व्यवस्थापक महेंद्र सिंह ने संस्थान के इतिहास को लेकर बताया- वीरवर झुझार सिंह संस्थान की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी। नंदलाल चौधरी को संस्थान का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके पश्चात, वर्ष 1997 में इस संस्थान को विधिवत रूप से पंजीकृत कराया गया। तब से लेकर अब तक यह संस्थान लगातार झुझार सिंह की गौरवशाली गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में समर्पित है।

संस्था काफी साल से यह मांग कर रही थी कि झुझार सिंह के नाम पर शहर में कोई प्रमुख स्थान चिह्नित किया जाए, ताकि उनकी स्मृति लोगों के मन में हमेशा बनी रहे। इसी उद्देश्य के तहत कलेक्ट्रेट के पास स्थित इस प्रमुख सर्किल का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद साकार कर दिया गया है।

लोकार्पण समारोह में उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सर्किल की शुरुआत वीर वर झुंझार सिंह संस्थान ने की और यह पूरे शहर के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस ऐतिहासिक स्थल को और भी सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए—चाहे वह लाइटिंग हो या रास्तों की सफाई। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं की पहचान भामाशाह जैसे महान व्यक्तित्वों से जुड़ी है और झुंझार सिंह सर्किल भी ऐसी ही प्रेरणा बनेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूंडा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, समाजसेवी ताराचंद गुप्ता, सीए मनीष अग्रवाल, गीतांजलि ज्वेलर्स समूह के शिवकरण जानू, बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि झुंझार सिंह सर्किल अब झुंझुनूं की नई पहचान बनेगा।

Related Articles