[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘राज सखी एवं उद्योग मेले’ में पलसाना और पाटन की महिलाओं ने की जमकर खरीदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

‘राज सखी एवं उद्योग मेले’ में पलसाना और पाटन की महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

राजस्थानी लोकगीतों एवं नृत्यों पर हुई मनमोहक प्रस्तुतियां

सीकर : सीकर के अर्बन हाट में आयोजित ‘राज सखी एवं उद्योग मेला’ अपने छठे दिन ग्रामीण सशक्तिकरण और उत्साह का जीवंत केंद्र बना रहा। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा आयोजित इस मेले में आज पलसाना और पाटन ब्लॉक की महिलाओं का विशेष आगमन हुआ, जिससे मेले की रौनक और बढ़ गई। बुधवार शाम को स्थानीय कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीतों एवं नृत्यों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

खरीदारी का उत्साह, ग्रामीण बाजार को मिला बल
डीपीएम मौर्य ने बताया कि मेले के छठे दिन पलसाना और पाटन ब्लॉक से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं विशेष रूप से खरीदारी के उद्देश्य से मेले में पहुंचीं। महिलाओं ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग के सामान और राजस्थानी व्यंजनों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान महिलाओं के लिए मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनका उन्होंने भरपूर आनंद लिया।

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने से विक्रेताओं को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन आयोजकों की तत्परता से स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया और खरीदारी का क्रम पुनः सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया।

Related Articles