[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘एक मौका मांगकर आई हूं, रैम्प पर साबित करके दिखाऊंगी’:मिस राजस्थान बनने आई गर्ल्स बोलीं- फैशन इंडस्ट्री को शक से देखते है, हम सोच बदल देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘एक मौका मांगकर आई हूं, रैम्प पर साबित करके दिखाऊंगी’:मिस राजस्थान बनने आई गर्ल्स बोलीं- फैशन इंडस्ट्री को शक से देखते है, हम सोच बदल देंगे

'एक मौका मांगकर आई हूं, रैम्प पर साबित करके दिखाऊंगी':मिस राजस्थान बनने आई गर्ल्स बोलीं- फैशन इंडस्ट्री को शक से देखते है, हम सोच बदल देंगे

जयपुर : “हमारे शहर में फैशन इंडस्ट्री को अब भी शक की निगाहों से देखा जाता है। वहां न तो करियर के ज्यादा ऑप्शंस हैं, न ही खुले विचार। यहीं वजह है कि मैंने परिवार से कहा- मुझे एक मौका दीजिए, खुद को साबित करने का। परिवार ने मेरे मन के दर्द को समझा और उनके सपोर्ट से अब रैम्प पर मॉडलिंग के रूप में करियर बनाने की ठान ली है।”

यह कहना है चूरू से आई जाहन्वी सिंह राठौड़ का। दरअसल, जयपुर में ‘मिस राजस्थान-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ऑडिशन देने जयपुर ही नहीं, बल्कि चूरू और भरतपुर सहित प्रदेश के कोने- कोने से प्रतिभागी पहुंचीं।

प्रतिभागियों ने बताया कि फैशन केवल रैम्प वॉक, गाउन और ग्लैमर की दुनिया नहीं है, यह आत्म-विश्वास, संघर्ष और अपने सपनों को पाने की जिद भी है। छोटे शहरों की लड़कियां भी अपने भीतर छिपे टैलेंट को पहचान कर बड़े मंचों तक पहुंच रही हैं। वे न केवल परिवार की सोच बदल रही हैं, बल्कि समाज में सोच को लेकर बदलाव भी ला रही हैं।

पढ़िए… राजस्थान के कोने- कोने से आईं प्रतिभागियों की कहानी

जाहन्वी सिंह राठौड़ ने कहा कि मैं चूरू से बिलॉन्ग करती हूं, जहां फैशन इंडस्ट्री को अब भी शक की निगाह से देखा जाता है।
जाहन्वी सिंह राठौड़ ने कहा कि मैं चूरू से बिलॉन्ग करती हूं, जहां फैशन इंडस्ट्री को अब भी शक की निगाह से देखा जाता है।

जाहन्वी बोलीं- खुद को साबित करने के लिए मांगा एक मौका जाहन्वी सिंह राठौड़ ने कहा- मैं चूरू से बिलॉन्ग करती हूं, जहां फैशन इंडस्ट्री को अब भी शक की निगाह से देखा जाता है। वहां करियर के ज्यादा ऑप्शंस नहीं हैं और खुले विचार भी नहीं है। इसके कारण फैमिली मेम्बर्स को मनाने में काफी समय और धैर्य लगा। मैंने उनसे बस यहीं कहा कि एक बार मुझे मौका दीजिए। अगर मैं कुछ नहीं कर सकी, तो वही करूंगी जो आप कहोगे। पर एक बार मुझे खुद को साबित करने दो।

आज जब मैं यहां ऑडिशन दे रही हूं, तो यह मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है। मैं मिस राजस्थान में इसलिए आई हूं, जिससे मेरे जैसी लड़कियां अपने पेरेंट्स को ये दिखा सकें कि बेटियां भी करियर बना सकती हैं।

भरतपुर से आई रिद्धिमा कहती हैं कि उनका सफर मुश्किल नहीं था, पर पारंपरिक सोच से हटना आसान भी नहीं रहा।
भरतपुर से आई रिद्धिमा कहती हैं कि उनका सफर मुश्किल नहीं था, पर पारंपरिक सोच से हटना आसान भी नहीं रहा।

रिद्धिमा ने कहा- मेरी मां बनी सबसे बड़ी सपोर्टर भरतपुर से आई रिद्धिमा ने बताया कि उनका सफर मुश्किल नहीं था, लेकिन पारंपरिक सोच से हटना आसान भी नहीं रहा। हमारे यहां सिर्फ इंजीनियरिंग, मेडिकल जैसे करियर ही माने जाते हैं। लेकिन मुझे मॉडलिंग का शौक शुरू से था। मैंने अपनी मम्मी से बात की, जो एक स्कूल प्रिंसिपल हैं। उन्होंने मेरी बात सुनी और समझी। आज मैं यहां उन्हीं की वजह से हूं।

रिद्धिमा ने बताया कि भरतपुर जैसे शहरों में 21 साल की होते ही लड़कियों की शादी कर दी जाती है। मैं पेरेंट्स से कहना चाहूंगी कि अपनी बेटियों को सुनिए और उन्हें वह करने दीजिए, जो वे करना चाहती हैं।

ऑडिशन देने पहुंची जयपुर की 18 वर्षीय तनिष्का कुमावत ने अभी 12वीं कक्षा पास की हैं।
ऑडिशन देने पहुंची जयपुर की 18 वर्षीय तनिष्का कुमावत ने अभी 12वीं कक्षा पास की हैं।

तनिष्का बोलीं- यह सपने जैसा, एक साल इंतजार किया जयपुर की 18 वर्षीय तनिष्का कुमावत ने अभी 12वीं कक्षा पास की हैं। उन्होंने बताया- जब मैं 11वीं क्लास में थी, तब मुझे ब्यूटी पैजेंट्स के बारे में पता चला था। उस समय मेरी उम्र कम थी, इसलिए मैंने एक साल इंतजार किया।

आज मैं ऑडिशन दे रही हूं। वह कहती हैं कि स्ट्रगल अभी शुरू नहीं हुआ, लेकिन अगर फाइनल में सिलेक्शन होता है, तो पेरेंट्स को समझाना अगला कदम होगा। मैं उन्हें समझाउंगी कि पढ़ाई और मॉडलिंग एक साथ चल सकती है, मैं दोनों को साथ लेकर चलूंगी। मैं इसके लिए माइंडसेट बनाकर आई हूं। मुझे यकीन है कि मैं उन्हें मना लूंगी।

जयपुर की प्रीति हरजानी ने कहा कि में जाना मेरा सपना बचपन से था, लेकिन उनके पापा इस क्षेत्र के खिलाफ थे।
जयपुर की प्रीति हरजानी ने कहा कि में जाना मेरा सपना बचपन से था, लेकिन उनके पापा इस क्षेत्र के खिलाफ थे।

प्रीति को पापा को मनाने में लगे 3 साल जयपुर की प्रीति हरजानी ने कहा कि मॉडलिंग में जाना मेरा सपना बचपन से था, लेकिन उनके पापा इस क्षेत्र के खिलाफ थे। पापा को लगता था कि यह फील्ड सुरक्षित नहीं है, लड़कियों को यहां नहीं जाना चाहिए। लेकिन मेरी मम्मी मेरी बैकबोन बनीं। मां ने न केवल मुझे मोटिवेट किया, बल्कि पापा को भी समझाया।

प्रीति की मां जया हरजानी कहती हैं कि हमारे जमाने में यह सब नहीं था, लेकिन मेरी बेटी आज यह कर रही है, यहीं मेरे लिए गर्व की बात है।

जयपुर की माधुरी बताती हैं कि वह बेहद इंट्रोवर्ट और शाय हैं।
जयपुर की माधुरी बताती हैं कि वह बेहद इंट्रोवर्ट और शाय हैं।

माधुरी ने कहा- मैंने डर के आगे चलना चुना जयपुर की प्रतिभागी माधुरी बताती हैं कि वह बेहद इंट्रोवर्ट और शाय हैं। मैंने कभी हाई हील नहीं पहनी थी, शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनी थी। लेकिन मेरी बहन और मासी ने मुझे इस मंच तक लाने में मदद की। रैम्प वॉक सिखाया, आत्मविश्वास दिया। मैं बहुत सारी अपॉर्च्युनिटी खो चुकी हूं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मैं डर के आगे जीत वाली फिलिंग के साथ सफलता को हासिल करके रहूंगी।

मिस राजस्थान में ऑडिशन देने के लिए जयपुर के अलावा भरतपुर, चूरू सहित कई जिलों से गर्ल्स पहुंची और रैम्प पर अपना ग्लैमरेस अंदाज दिखाया।
मिस राजस्थान में ऑडिशन देने के लिए जयपुर के अलावा भरतपुर, चूरू सहित कई जिलों से गर्ल्स पहुंची और रैम्प पर अपना ग्लैमरेस अंदाज दिखाया।

आयोजक बोले- सपनों को पंख देता है ‘मिस राजस्थान’ मिस राजस्थान के फाउंडर योगेश मिश्रा ने बताया कि इन लड़कियों की कहानियां सिर्फ फैशन की नहीं, साहस, आत्मविश्वास और बदलाव की हैं। मिस राजस्थान के मंच के जरिए न केवल प्रतिभाओं को सामने ला रहे हैं, बल्कि उन परिवारों की सोच भी बदल रहे हैं, जहां कभी लड़कियों के सपनों को सीमित करने का रिवाज था।

13 जुलाई को ग्रैंड फिनाले में विजेता को मिस राजस्थान 2025 का ताज पहनाया जाएगा।
13 जुलाई को ग्रैंड फिनाले में विजेता को मिस राजस्थान 2025 का ताज पहनाया जाएगा।

13 जुलाई को होगा ग्रैंड फिनाले

मिस राजस्थान 2025 का ग्रैंड फिनाले 13 जुलाई को बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस फिनाले में टॉप फाइनलिस्ट्स अपना टैलेंट और कॉन्फिडेंस प्रदर्शित करेंगी और एक विजेता को मिस राजस्थान 2025 का ताज पहनाया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभाओं को बॉलीवुड, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, म्यूजिक वीडियोज, टीवी सीरियल्स जैसी इंडस्ट्रीज में काम करने के लिए नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin