[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया स्कूल के छात्रों ने 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में रचा कीर्तिमान, रैली निकालकर मनाया सफलता का उत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया स्कूल के छात्रों ने 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में रचा कीर्तिमान, रैली निकालकर मनाया सफलता का उत्सव

सिंघानिया स्कूल के छात्रों ने 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में रचा कीर्तिमान, रैली निकालकर मनाया सफलता का उत्सव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयूब खान 

पचेरी कलां : सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों व पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। बारहवीं कक्षा में वाणिज्य संकाय से अनुराग पुत्र हरलाल शर्मा डाबला ने 92.4 प्रतिशत क प्राप्त किए, जबकि विज्ञान संकाय से मुस्कान पुत्री राम भरोसे निवासी रवां ने 82.4 अंक अर्जित किए। दसवीं कक्षा में अनुज पुत्र गजेंद्र निवासी रसूलपुर और दिव्या पुत्री मुकेश शर्मा निवासी डूमोली ने 95.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी छात्रों में निशांत पुत्र विक्रम निवासी ढाणा ने 92.2, बरखा 89.2, दीक्षा 87.6 एवं नैना 86.2 ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी मेहनत को सराहने हेतु विद्यालय की ओर से एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर, सभी मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय में संपन्न हुई। सिंघानिया संस्था की ओर से विद्यार्थियों की इस सफलता के उपलक्ष्य में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी होनहार छात्रों एवं उनके अभिभावकों को मंच पर बुलाकर मिठाई खिलाई गई। पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह ने कहा यह सफलता केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों का सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी जीत है। सिंघानिया स्कूल अपने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक बल्कि नैतिक शिक्षा देने में भी समर्पित है। हम हर बच्चे को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।” सिंघानिया यूनिवर्सिटी के कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पी. एस. जस्सल ने भी सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम संस्थान की गुणवत्ता और समर्पण को दर्शाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin