फतेहपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:एक की मौत, दो घायल सीकर और जयपुर रेफर; कार छोड़कर भागा ड्राइवर
फतेहपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:एक की मौत, दो घायल सीकर और जयपुर रेफर; कार छोड़कर भागा ड्राइवर
फतेहपुर : फतेहपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फतेहपुर-चूरू हाईवे पर रामगढ़ कस्बे के गंगापुर बस स्टैंड के पास रात करीब 12:30 बजे हुआ।
मृतक की पहचान नारसरा गांव के अशोक (34) पुत्र बजरंग लाल के रूप में हुई है। घायलों में संदीप (28) पुत्र बाबूलाल और मदन सिंह (50) पुत्र धार सिंह शामिल हैं। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने रामगढ़ पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। संदीप को गंभीर हालत में जयपुर और मदन सिंह को सीकर रेफर किया गया।
परिजनों के अनुसार, तीनों मदन सिंह की गुम हुई भैंस की तलाश में निकले थे। मृतक अशोक मजदूरी करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं – 5 साल का बेटा और 2 साल की बेटी। उसके परिवार में पिता खेती करते हैं और दो भाई व एक बहन हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972903


