[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बाइक फिसलने से 2 युवक घायल:हिरण को बचाने के कारण हादसा, नानी से मिलने जा रहे थे दोनों


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बाइक फिसलने से 2 युवक घायल:हिरण को बचाने के कारण हादसा, नानी से मिलने जा रहे थे दोनों

चूरू में बाइक फिसलने से 2 युवक घायल:हिरण को बचाने के कारण हादसा, नानी से मिलने जा रहे थे दोनों

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के रतननगर रोड पर शुक्रवार दोपहर रामगढ़ से चूरू आ रहे दो युवकों की बाइक हिरण को बचाने के प्रयास में फिसल गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान रामगढ़ वार्ड 25 निवासी रवि (21) और राकेश (25) के रूप में हुई। दोनों भरतिया अस्पताल में भर्ती रवि की नानी से मिलने जा रहे थे। रतननगर-चूरू रोड स्थित पार्क के सामने अचानक उनकी बाइक के आगे हिरण आ गया।

हादसे में रवि के चेहरे पर गंभीर चोट आई। वहीं राकेश के पैर में चोट लगी। घायलों ने तुरंत परिवार को सूचना दी। रवि के भाई आनंद ने मौके पर पहुंचकर दोनों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत दोनों का इलाज शुरू किया। रवि की चोट अधिक गंभीर होने के कारण उनकी सीटी स्कैन की जा रही है। राकेश की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin