[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के पीएमश्री स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद:18 शिक्षकों को नोटिस, धरने के कारण छात्रों का रिजल्ट नहीं बना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के पीएमश्री स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद:18 शिक्षकों को नोटिस, धरने के कारण छात्रों का रिजल्ट नहीं बना

सादुलपुर के पीएमश्री स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद:18 शिक्षकों को नोटिस, धरने के कारण छात्रों का रिजल्ट नहीं बना

सादुलपुर : सादुलपुर के पीएमश्री राजकीय मोहता गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में प्राचार्य और शिक्षकों के बीच विवाद ने छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। विद्यालय में रिजल्ट की घोषणा नहीं हो सकी है। प्राचार्य सुशीला बलौदा ने शिक्षकों को रिजल्ट बनाने के लिए विद्यालय लौटने की अपील की। लेकिन शिक्षक धरने पर डटे रहे। छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं शिक्षकों की अलमारियों में बंद हैं। कुछ खुली अलमारियों में मिली उत्तर पुस्तिकाओं से ही रिजल्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद ने सीबीईओ को ज्ञापन सौंपकर नियमों के विरुद्ध धरने पर बैठे शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है। विभाग ने धरने पर बैठे लगभग 18 शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। कुछ स्टाफ को डेप्युटेशन पर भेजा गया है। दोपहर तक रिजल्ट की घोषणा नहीं होने से छात्र और अभिभावक निराश होकर लौटे। प्राचार्य का कहना है कि शिक्षक छात्रों के भविष्य की परवाह किए बिना धरने पर बैठे हैं, जिससे रिजल्ट बनाना मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin