[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएसआईआर-सीरी में स्वच्छता पखवाड़े का समापन:डायरेक्टर डॉ. पंचारिया ने कहा- स्वच्छता से ही स्वस्थ भारत का लक्ष्य पूरा होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सीएसआईआर-सीरी में स्वच्छता पखवाड़े का समापन:डायरेक्टर डॉ. पंचारिया ने कहा- स्वच्छता से ही स्वस्थ भारत का लक्ष्य पूरा होगा

सीएसआईआर-सीरी में स्वच्छता पखवाड़े का समापन:डायरेक्टर डॉ. पंचारिया ने कहा- स्वच्छता से ही स्वस्थ भारत का लक्ष्य पूरा होगा

पिलानी : सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. पंचारिया ने कहा- स्वच्छता अभियान साल भर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने स्वच्छता को अच्छे स्वास्थ्य की जननी बताया।

पखवाड़े की शुरुआत में डॉ. पंचारिया ने सभी सहकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई थी। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार ने पखवाड़े की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की वीडियो फिल्म भी दिखाई गई।

मीडिया अधिकारी रमेश बौरा ने बताया- नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के लिए सभी सरकारी विभागों में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। सीएसआईआर मुख्यालय के निर्देशों पर पिलानी स्थित केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान में भी यह आयोजन हुआ। समारोह में संस्थान के वैज्ञानिक, वरिष्ठ अधिकारी, प्रतियोगिताओं के विजेता और उनके अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन डॉ. राहुल प्रजेश के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin