सीकर में जानलेवा हमले का वांटेड आरोपी गिरफ्तार:शराब ठेके के पास 2 लोगों पर किया था हमला, गाड़ी में की थी तोड़फोड़
सीकर में जानलेवा हमले का वांटेड आरोपी गिरफ्तार:शराब ठेके के पास 2 लोगों पर किया था हमला, गाड़ी में की थी तोड़फोड़
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के वांटेड आरोपी राजपाल नेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो व्यक्तियों पर हमला किया था और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। पीड़ित जयवीर (37) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी सुवालाल के साथ पलसाना से लौट रहे थे। गोवटी स्थित शराब ठेके के पास राजपाल नेहरा और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और दबिश देकर मुख्य आरोपी राजपाल नेहरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042780


