[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छ दूध उत्पादन पर वैज्ञानिक पशुपालक संवाद संगोष्ठी का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वच्छ दूध उत्पादन पर वैज्ञानिक पशुपालक संवाद संगोष्ठी का आयोजन

स्वच्छ दूध उत्पादन पर वैज्ञानिक पशुपालक संवाद संगोष्ठी का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पशु विज्ञान केंद्र झुंझुनू के प्रभारी अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की अनुसूचित जाति उपयोजना एवं प्रसार शिक्षा निदेशालय राजूवास बीकानेर के द्वारा आयोजित वैज्ञानिक पशुपालक संवाद का आयोजन ग्राम पदमपुरा में किया गया । केंद्र के डॉ उमेश कुमार ने सभी पशुपालकों का स्वागत करते हुए पशुपालकों को पशु पालन के नए आयामों के बारे में जानकारी दी साथ ही स्वच्छ दूग्ध उत्पादन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुधारू पशु को दोहने के पश्चात् थनों को उपयुक्त एंटीसेप्टिक जैसे आई. डो, फोर/पोटेशियम परमेगनेट (लाल दवा) के हल्के घोल से साफ करना चाहिए जहां तक सम्भव हो दूध कलेक्शन करने के बर्तनों को घरेलू उपयोग के बर्तनों से अलग रखना चाहिये दूध दोहने हेतु चौड़े मुंह के स्टेनलेस स्टीन के बर्तन का उपयोग किया जाना चाहिये तथा पशु पोषण विभाग सखी डेयरी के डॉ लोकेश चाहर ने पशुपालकों को पशु पोषण के बारे में बताया पशुओं को उनकी उम्र, वजन, उत्पादकता (जैसे दूध, मांस) और स्वास्थ्य के अनुसार आवश्यक पोषक तत्वों की उचित मात्रा में आपूर्ति करना। सही पोषण से पशु स्वस्थ रहते हैं उनकी वृद्धि, प्रजनन और उत्पादन क्षमता बढ़ती है पशु आहार के मुख्य घटक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिज, विटामिन, पानी के बारे में बताया साथ ही संतुलित पशु आहार तथा आहार के प्रकार जैसे कि मोटा चारा, दाना मिश्रण, खनिज मिश्रण, विशेष आहार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी l

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin