[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर एक माह होंगे जागरूकता कार्यक्रम, 17 मई से 16 जून तक होंगी विभिन्न गतिविधियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर एक माह होंगे जागरूकता कार्यक्रम, 17 मई से 16 जून तक होंगी विभिन्न गतिविधियां

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर एक माह होंगे जागरूकता कार्यक्रम, 17 मई से 16 जून तक होंगी विभिन्न गतिविधियां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चिकित्सा विभाग की ओर से 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और एक माह तक जागरूकता कैम्पेन चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान में विश्व में असामयिक मृत्यु का एक कारण हृदय रोग व उच्च रक्तचाप भी है। स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप से होने वाली मृत्यु को काफी कम किया जा सकता हैं। उच्च रक्तचाप के बारे में आमजन को जारूगरूक करने के लिए सभी के लिए कार्डियोवास्कुलर हैल्थ फॉर एवरी वन थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

एनसीडी के जिला समन्वयक प्रेमशंकर शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 17 मई से 16 जून तक माह तक हाइपरटेंशन दिवस से संबंधित जागरूकता कैम्पेन चलाया जाएगा। इस दौरान कैम्प का आयोजन कर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैम्पेन के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 जिलों को केन्द्र सरकार तथा पांच जिलों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सीएचसी के एनसीडी क्लिनिक पर एक माह तक विभिन्न गतिविधियां की जाएगी। इसके तहत साइकिल रैली, मैराथन जागरूकता रैली, वॉल पेंटिंग, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कैम्प, क्विज, सेमीनार, शॉर्ट फिल्म, टॉक शो, स्लोगन लेखन, नुक्कड़ नाटक, ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता स्क्रीनिंग शिविर, वैबिनार, ट्रेनिंग आदि का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के अनुसार नंबर दिए जाएंगे और इन्ही नंबरों के आधार पर राज्य व केन्द्र स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले जिलों का चयन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77