नीमकाथाना में सूने मकान से नकदी और जेवरात चोरी:परिवार बाहर गया हुआ था, ताले तोड़कर अंदर घुसे
नीमकाथाना में सूने मकान से नकदी और जेवरात चोरी:परिवार बाहर गया हुआ था, ताले तोड़कर अंदर घुसे
नीमकाथाना : नीमकाथाना के वार्ड 19 में स्थित गांवड़ी मोड़ पर एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अजय कुमार खरबास के मकान से चोर नकदी और जेवरात चुराकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब सोमवार को पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा। उन्होंने तुरंत मकान मालिक को मोबाइल पर सूचना दी। अजय कुमार और उनका परिवार पिछले दो दिनों से किसी काम से बाहर गए हुए थे।

मौके पर पहुंचने पर अजय कुमार ने पाया कि कमरों की आलमारियों और संदूक के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान कमरों में बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042036


