[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारोबार में पार्टनरशिप का झांसा देकर ठगे साढ़े दस लाख:चूड़ी कारोबार के नाम पर ली रकम, 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी का दिया था लालच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

कारोबार में पार्टनरशिप का झांसा देकर ठगे साढ़े दस लाख:चूड़ी कारोबार के नाम पर ली रकम, 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी का दिया था लालच

कारोबार में पार्टनरशिप का झांसा देकर ठगे साढ़े दस लाख:चूड़ी कारोबार के नाम पर ली रकम, 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी का दिया था लालच

सिंघाना : सिंघाना में चूड़ी कारखाना लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वार्ड 14 निवासी अजय कुमार महाजन ने स्थानीय निवासी संजय सोनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अजय ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि संजय सोनी ने जून 2024 में अजय से संपर्क किया। उसने चूड़ी कारखाने में साझेदारी का प्रस्ताव रखा। इसके लिए 15 लाख रुपए की मांग की। 30 जुलाई 2024 को संजय ने अजय से 10.50 लाख रुपए ले लिए। उसने वादा किया कि कारखाने से होने वाले मुनाफे का आधा हिस्सा अजय को मिलेगा।

28 अप्रैल 2025 को जब अजय ने पैसों का हिसाब मांगा तो संजय टालमटोल करने लगा। बाद में उसने पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया। थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77