[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा पुलिस की गश्त व्यवस्था में बदलाव, 24 घंटे हथियारबंद जवानों की तैनाती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा पुलिस की गश्त व्यवस्था में बदलाव, 24 घंटे हथियारबंद जवानों की तैनाती

चिड़ावा पुलिस की गश्त व्यवस्था में बदलाव, 24 घंटे हथियारबंद जवानों की तैनाती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : चिड़ावा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अपनी गश्त व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस नई व्यवस्था के तहत, अब थाना क्षेत्र में 24 घंटे अलग-अलग पारियों में हथियारबंद जवानों की गश्त देखी जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता के बाद से आपराधिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। डीएसपी विकास धिन्धवाल के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में थानाधिकारी आसाराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रही हैं।

थानाधिकारी गुर्जर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गश्त व्यवस्था को बढ़ाने का मुख्य लक्ष्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय रूप से गश्त जारी है। शनिवार को गश्त करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल बलवीर चावला, कांस्टेबल अमित सिहाग, कांस्टेबल विजय पाल, कांस्टेबल विकास डारा और कांस्टेबल जगदीप प्रमुख रूप से शामिल है। पुलिस की इस मुस्तैदी से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, वहीं अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77