भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारतीय सेना के कुशलक्षेम एवम् विजय के लिए किया हनुमानचालीसा पाठ
भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारतीय सेना के कुशलक्षेम एवम् विजय के लिए किया हनुमानचालीसा पाठ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित श्रीराम मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारतीय सेना के कुशलक्षेम एवम् विजय के लिए सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ कर हनुमान जी महाराज से भारत की विजय के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिरंगा झण्डा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम् अखण्ड भारत राष्ट्र जैसे नारो से मंदिर प्रागण में जोरदार उद्धोष किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा पोषित किये हुऐ आतकवाद से पुरी दुनीया में खुन खराबा हो रहा है। पहलगांव में हमारे देश के निर्दोष नागरिको को धर्म के आधार पर मौत के घाट उतार दिया गया जिसके विरूद्व भारतीय सरकार ने हमारे सशस्त्र सेनाओं को आतकवाद के खिलाफ खुली छूट दी जिससे विश्व को आतकवाद से मुक्त करवाया जा सके। परन्तु पाकिस्तान अपनी हरकतो से बाज नही आ रहा जिसके फलस्वरूप हमारी वीर सेना उसका मुहतोड़ जबाब दे रही है।
इस संदर्भ में हम सब भाजपा कार्यकर्ताओ ने आज श्रीराम मंदिर में सेना को सफलता मिले और हमारी सेना विजय हो इसके लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में बोलते हुऐ राष्ट्रिय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत ने कहा कि जिस प्रकार भारत ने आतंकवादियों के ठिकानो पर कुशलतापूर्वक प्रहार कर विजय प्राप्त की है इससे हम सब भारतीयों का मस्तक गर्व से उंचा हो गया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल कुटनिति एवम् रणनिति का परिणाम है कि आज देश को दुनियां के सभी बड़े देशो का समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी एवम् मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देश के सभी लोग भारत की वीर सेनाओं के प्रति आशान्वित है कि हम दुनियां से आतकवाद का नामोनिशान मिटा देगे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, सुशील लाटा, सी.पी.शर्मा, दिनेश शर्मा, विजय शर्मा, पार्षद भागीरथ सेनी, राकेश दाधीच, रवि दाधीच कैलाश शर्मा, श्रीराम पीपलवा, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, राजीव शर्मा, विजय बाल्मिकी, संजय रक्षक , सुनील भाउवाला, ओम इन्दोरिया, कपील चंदेल, तेजपाल शर्मा, आकाश सैनी, अभिषेक सैन, सुभाष प्रजापत, किशन किरोड़ीवाल, कमल सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।