[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में स्वामित्व पट्टा योजना को लेकर विवाद:बीडीओ पर ग्राम विकास अधिकारी को गालियां देने का आरोप, कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में स्वामित्व पट्टा योजना को लेकर विवाद:बीडीओ पर ग्राम विकास अधिकारी को गालियां देने का आरोप, कार्रवाई की मांग

सिंघाना में स्वामित्व पट्टा योजना को लेकर विवाद:बीडीओ पर ग्राम विकास अधिकारी को गालियां देने का आरोप, कार्रवाई की मांग

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति में स्वामित्व पट्टा वितरण योजना को लेकर बीडीओ और ग्राम विकास अधिकारियों के बीच विवाद सामने आया है। ग्राम विकास अधिकारी खुशीराम के अनुसार, बीडीओ दारा सिंह ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामला स्वामित्व पट्टा वितरण योजना की रिपोर्ट को लेकर शुरू हुआ। बीडीओ ने बुधवार को फॉर्मेट के जरिए रिपोर्ट मांगी थी। ग्राम विकास अधिकारी ने पट्टाधारकों की सूची भेज दी। इसके बाद बीडीओ ने पट्टाधारकों के पिता का नाम भी मांगा।

दोपहर 2:10 बजे बीडीओ ने खुशीराम को फोन किया। खुशीराम ने बताया कि रिपोर्ट पहले ही भेज दी है। इस पर बीडीओ ने कथित तौर पर गालियां दीं और निलंबन की धमकी दी। बीडीओ ने खुशीराम के प्रोबेशन को निरस्त करने की भी धमकी दी।

घटना के बाद ग्राम सेवक संघ के पदाधिकारी पंचायत समिति पहुंचे, लेकिन बीडीओ वहां नहीं मिले। ग्राम विकास अधिकारियों ने बीडीओ को निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो वे आंदोलन करेंगे। बीडीओ दारा सिंह का कहना है कि रिपोर्ट समय पर नहीं मिली और ग्राम विकास अधिकारी बिना वजह मुद्दा बना रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad