[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलदाय मंत्री बोले- हनुमान बेनीवाल को डॉक्टर को दिखाओ:मेरे कोई दस्तावेज उनके पास नहीं, कार्रवाई से बौखलाए हुए है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

जलदाय मंत्री बोले- हनुमान बेनीवाल को डॉक्टर को दिखाओ:मेरे कोई दस्तावेज उनके पास नहीं, कार्रवाई से बौखलाए हुए है

जलदाय मंत्री बोले- हनुमान बेनीवाल को डॉक्टर को दिखाओ:मेरे कोई दस्तावेज उनके पास नहीं, कार्रवाई से बौखलाए हुए है

टोंक : जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने एक बार फिर RLP प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल पर बयानों से हमला बोला है। मंत्री चौधरी ने कहा कि बेनीवाल मेरे पर अनर्गल आरोप लगा रहे है। मेरे मामले के कोई दस्तावेज उनके पास नहीं है। जो भी दस्तावेज है सामने लेकर आए, तथ्यात्मक रिपोर्ट करें। बाकी मैंने पहले ही कहा था कि उसके बारे में ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं, बेनीवाल को डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

जलदाय मंत्री ने कहा बेनीवाल की तकलीफ यह है कि जिस तरीके से आज नागौर के अंदर पिछले 10 सालों के अंदर जल जीवन मिशन से लेकर जो पानी राजस्थान कैनाल‌ से आता था, जिस तरीके से उनके लोग पानी की चोरियां कर खेती करते थे, आज वहां पर अवैध कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। उसी की बौखलाहट है कि बेनीवाल झूठे आरोप लगा रहे है।

बोलने और करने में बहुत अंतर

यह बात मंत्री चौधरी ने टोंक शहर में सर्व समाज के निशुल्क सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बेनीवाल के लोगों से नागौर, डीडवाना की जनता परेशान थी अवैध पानी के कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, वह एक बहुत बड़ी बौखलाहट है। जो गलती करेगा, उसे सजा जरूर मिलेगी। हम गलत है तो लाए, जो सत्य है वह तो सत्य ही रहेगा। बोलने और करने में बहुत अंतर है।

जो दोषी होगा उसे सजा मिलेगी

गत दिनों ACB के हत्थे चढ़े बाप पार्टी के विधायक के बारे में जलदाय मंत्री ने कहा कि जनता मालिक होती है, जनता भगवान होती है। लोकतंत्र के अंदर जनता 5 साल के लिए अपना प्रतिनिधित्व करके भेजती है और वह प्रतिनिधित्व ही अगर जनता के पैसों का दुरुपयोग करने लग जाए तो उससे बड़ा पापा नहीं है। जो दोषी होगा उसे सजा मिलेगी जो भी गलती करेगा उसकी ईश्वर भी मदद नहीं करेगा।

सेना की कार्रवाई से पूरा देश खुश

भारत की ओर से पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक को लेकर मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिन माता, बहनों का सिंदूर उजड़ा है, उसका बदला लिया है। इसके लिए पूरे देशवासी गर्व महसूस कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad