[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में महिला के गले से चेन तोड़कर भागे बदमाश:पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर जा रही थी, 2 बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में महिला के गले से चेन तोड़कर भागे बदमाश:पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर जा रही थी, 2 बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

सीकर में महिला के गले से चेन तोड़कर भागे बदमाश:पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर जा रही थी, 2 बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

सीकर : मॉर्निंग वॉक पर जा रही महिला के गले से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। 2 बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और महिला के गले से सोने की चेन काटकर ले गए। घटना सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में राधेश्याम सोनी (73) वार्ड नंबर-21 बालाजी की गली, भगवान दास मैरिज पैलेस के सामने, पालवास रोड (सीकर) ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुलोचना के साथ सुबह 5 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। इस दौरान वे हनुमानजी के कुएं के चौराहे पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार 2 बदमाश आए और उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन काटकर ले गए।

महिला ने जब शोर-शराबा किया तो आस-पास के लोग वहां आ गए। जिसके बाद चोर मौके से बाइक लेकर भाग गए। चोरों ने अपने फेस ढ़क रखे थे। लोगों ने चोरों का पीछा किया लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। सोने की चेन की कीमत करीब पौने दो लाख बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई तूफान सिंह कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad