[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कल बजेगा युद्धाभ्यास का सायरन:मॉकड्रिल कर लोगों को इमरजेंसी के लिए अलर्ट करेंगे, कलेक्टर ने की समीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कल बजेगा युद्धाभ्यास का सायरन:मॉकड्रिल कर लोगों को इमरजेंसी के लिए अलर्ट करेंगे, कलेक्टर ने की समीक्षा

सीकर में कल बजेगा युद्धाभ्यास का सायरन:मॉकड्रिल कर लोगों को इमरजेंसी के लिए अलर्ट करेंगे, कलेक्टर ने की समीक्षा

सीकर : राजस्थान में 7 मई को प्रस्तावित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चरम पर हैं। मंगलवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल की रूपरेखा पर चर्चा की।

कलेक्टर ने अटल सेवा केंद्र में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को मॉक ड्रिल के दौरान आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह मॉक ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रदेश के 28 शहरों में आयोजित की जा रही है, जिसमें सीकर भी शामिल है।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध या आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को मजबूत करना है। इसके तहत हवाई हमले की चेतावनी सायरन, तत्काल ब्लैकआउट का अभ्यास और महत्वपूर्ण ढांचों को छिपाने की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। कलक्टर ने बताया कि मॉक ड्रिल से आमजन को आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को मॉक ड्रिल के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है ताकि नागरिक सुरक्षा को लेकर कोई कमी न रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin