[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत:पिकअप पलटने से 2 की रविवार को हुई थी मौत, 24 लोग हुए थे घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत:पिकअप पलटने से 2 की रविवार को हुई थी मौत, 24 लोग हुए थे घायल

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत:पिकअप पलटने से 2 की रविवार को हुई थी मौत, 24 लोग हुए थे घायल

चूरू : चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की बीकानेर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिकअप पलटने से रविवार को 2 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 24 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिकअप सवार सभी लोग झाड़सर मोड़ पर शोकसभा से लौट रहे थे।

घायलों को तारानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल ले जाया गया। इनमें सरबती देवी (60) को डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। 12 वर्षीय लड़के की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बिरजूराम (55) की हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर किया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि 12 वर्षीय लड़के की तिल्ली फटने से मौत हो गई। गंभीर घायलों में ओमप्रकाश, किशोर, कृष्ण, बिरमादेवी, सावित्री देवी और राजेश कुमार शामिल हैं। सोमवार सुबह साहवा पुलिस डीबी अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77