[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यशाला का आयोजन:कांग्रेस ने संविधान सभा चुनावों में बाबा साहेब को हराने का किया प्रयास- प्रदेश मंत्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

भाजपा की अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यशाला का आयोजन:कांग्रेस ने संविधान सभा चुनावों में बाबा साहेब को हराने का किया प्रयास- प्रदेश मंत्री

भाजपा की अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यशाला का आयोजन:कांग्रेस ने संविधान सभा चुनावों में बाबा साहेब को हराने का किया प्रयास- प्रदेश मंत्री

सादुलपुर : सादुलपुर के अंबेडकर भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। लुगरिया ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से पहले और बाद में भी बाबा साहेब का अपमान किया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा चुनावों में बाबा साहेब को हराने का प्रयास किया। 1952 के प्रथम लोकसभा चुनाव में उत्तर मुंबई से और 1954 में भंडारा लोकसभा उपचुनाव में 73,000 वोट निरस्त करवाकर उन्हें हराया गया। लुगरिया ने बताया कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब का सम्मान किया। 1990 में संयुक्त मोर्चा सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी की अनुशंसा पर उन्हें भारत रत्न दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला उप प्रमुख सुरेंद्र स्वामी और जोगेंद्र झाझड़िया सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। इस अवसर पर सुबेसिंह मेघवाल, लादूराम मेघवाल, विजय सिंह खटक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin