[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हज यात्रा पर जा रहे शहर के सभी हाजियों का ‌ कांग्रेस द्वारा मंडेलिया हाउस में किया गया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हज यात्रा पर जा रहे शहर के सभी हाजियों का ‌ कांग्रेस द्वारा मंडेलिया हाउस में किया गया स्वागत

हज यात्रा पर जा रहे शहर के सभी हाजियों का ‌ कांग्रेस द्वारा मंडेलिया हाउस में किया गया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफिक मंडेलिया के मुख्य आतिथ्य में चूरू शहर से हज यात्रा पर जाने वाले निसार खां पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, आरिफ खां दौलतखानी, काजी अब्बास अली तथा उमराह हज कर वापस वतन लौटने वाले सिराज खां जोईया, इमरान खां सरकेल का रफिक मंडेलिया ने शाल, साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। तथा उन सभी हाजियों से यह आह्वान किया गया कि हज के समय देश में अमन, चैन, खुशहाली व भाईचारा तथा देश की उन्नती व तरक्की की दुआएं करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफिक मंडेलिया ने कहा कि सभी हाजी उस पवित्र स्थान पर जाकर मानवता के कल्याण की प्ररेणा लेंगे तथा मानवता के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करेंगे तथा अपने भारत वर्ष की उन्नती व खुशहाली के लिए दुआएं करेंगे।

इस अवसर पर पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहता ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, गोविन्द महनसरिया, आदूराम न्यौल, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, कमला पुनियां, रमजान खान, नारायण बालाण, रामेश्वर प्रजापत, रामप्रताप कांटिवाल, लालचंद सैनी, शिवकुमार शर्मा, विधाधर मेघवाल, विमल शर्मा, असलम खां मोयल, समीउल्लाह गौरी, सोहनलाल मेघवाल, निसार खान, विनोद खटीक, आरिफ रिसालदार, बजरंग बजाड, प्यारेलाल दानोदिया, अजीज दिलावरखानी, चंदन मेघवाल, अनीस खां, तोफिक खान, बाबू खान, रामेश्वर नायक, जाफर खान, गोपाल शर्मा, अब्बास खां, तारीख नागौरी, अजू लुहार, मुस्लिम लुहार, आसिफ निर्माण, सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin