रींगस में गोशाला में सुविधाओं की समीक्षा:श्री हनुमान मित्र मंडल गोशाला की बैठक, पानी,छाया और चिकित्सा जांच बढाने का निर्णय
रींगस में गोशाला में सुविधाओं की समीक्षा:श्री हनुमान मित्र मंडल गोशाला की बैठक, पानी,छाया और चिकित्सा जांच बढाने का निर्णय
रींगस : रींगस के आभावास गांव स्थित श्री हनुमान मित्र मंडल गोशाला में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। हीरालाल बाजिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गोवंश सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में गोवंश के लिए पानी, छाया और गर्मी से बचाव की व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। नियमित चिकित्सा जांच की व्यवस्था को भी मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
गोशाला कोषाध्यक्ष रामप्रसाद गर्ग ने बताया-कुछ लोगों द्वारा गोशाला की व्यवस्थाओं पर लगाए गए आरोप जांच में निराधार पाए गए। क्षेत्र के लोगों ने स्वयं गोशाला का निरीक्षण किया और मौजूदा व्यवस्थाओं की सराहना की। सभी उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए उसे यथावत रखने का सुझाव दिया। बैठक में गौशाला अध्यक्ष बाबूलाल महाराज, बजरंग लाल सीगड़, विनोद सैनी, गोपाल फौजी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036409


