इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा दो मई को नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया जाएगा
इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा दो मई को नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया जाएगा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भाईजी चौक स्थित राणाजी के नोहरे में इंसानियत एकता सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति उपाध्यक्ष महमूद अली राणा ने की। बैठक में समिति के छठे स्थापना दिवस के मौके पर चूरू शहर में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान ने बताया कि दो मई को शहर में जगह -जगह नुक्कड़ सभा कर नौजवानों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। समिति मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि वर्तमान समय में दिन ब-दिन नौजवानों में नशे की लत बढ़ती जा रही है,यह एक बहुत ही चिंता का विषय है। बैठक में उपाध्यक्ष महमूद अली राणा, मोहम्मद अली राणा, जाकिर खान, नौशाद खान, अयूब खान चायल, आवेश कुरैशी, सुलेमान मनिहार, महबूब खान, आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046100


