परिसीमन में तारानगर का विभाजन नहीं होगा:शहर का मुख्य पंचायत समिति केंद्र बना रहेगा, भालेरी को भी मिलेगा पंचायत समिति का दर्जा
परिसीमन में तारानगर का विभाजन नहीं होगा:शहर का मुख्य पंचायत समिति केंद्र बना रहेगा, भालेरी को भी मिलेगा पंचायत समिति का दर्जा

चूरू : चूरू के तारानगर में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने परिसीमन को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि तारानगर का विभाजन नहीं होगा। शहर में ही मुख्य पंचायत समिति का केंद्र बना रहेगा। जनसंख्या के आधार पर भालेरी और तारानगर दोनों स्थानों पर पंचायत समिति का गठन किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जनता में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकास कार्यों से परेशान है। प्रेसवार्ता में शहर मंडल अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेश सहारण, महावीर पूनिया, जसवंत स्वामी, सुनिल भाकर, रणजीत तंवर, सुशील सरावगी, शिव कुमार शर्मा, अजीत राठौड़, शिवभगवान जोशी और एमपी सैनी सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।